Hotklix this Google Bookmarks Facebook Yahoo MyWeb Apna Circle Reddit और > > हमारे रीडर राज कमल ने भेजी है यह तस्वीर और साथ में अपनी कहानी। Jan 29, 2013, 10.58AM IST यह तस्वीर हमारे एक रीडर राज कमल ने भेजी है। और साथ में भेजी है यह कहानी – 26 जनवरी की रात हम दिल्ली के वीवीआईपी इलाके से गुजर रहे थे। एक जज के बंगले से एक आदमी दो भरे हुए कूड़ेदान लेकर निकला और उसे फुटपाथ पर फेंक दिया। मुझसे रहा नहीं गया और मैं उस आदमी पर चिल्लाया। उसका जवाब था – ऐसा तो हम रोज करते हैं। क्या जज के घर में कूड़ा फेंकने की जगह नहीं है, जहां रात को कूड़ा रखा जा सके और सुबह उसे सही जगह पहुंचाया जा सके? [ जारी है ] मैंने उस आदमी से कहा कि मैं अभी जज साहब को जाकर उसकी हरकत बताता हूं। अब वह गिड़गिड़ाने लगा। हालांकि जज के सिक्योरिटी वाले मुझे जज के आसपास भी न जाने देते। लेकिन मैं इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सका। उस आदमी को भी समझ आ गया कि अब मैं अड़ गया हूं, तो उसने कूड़ा उठाया और वादा किया कि आईंदा ऐसा नहीं करेगा। हमारे रीडर का यह काम काबिल ए तारीफ है। बस थोड़ा सा ऐक्टिव हो जाएं तो हम अपने समाज को बदल सकते हैं। क्या आपके पास भी है ऐसी कोई कहानी? हमें भेजिए, हम उसे सबको बताएंगे, सबको बदलेंगे। मेल कीजिए – nbteditor@gmail.com पर।
Read more:
एक रीडर की कोशिश को हमारा सलाम
